ad
best news portal development company in india

भावांतर योजना के अंतर्गत आने वाली कठिनाईयों हेतु जिला स्तरीय समिति गठित मण्डीवार नोडल अधिकारी भी नियुक्त

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी भावांतर योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन, उपार्जन की समस्त प्रक्रिया, पर्यवेक्षण नीति एवं अन्य समस्याओं के कठिनाईयों के निराकरण हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। गठित समिति किसान पंजीयन एवं भावांतर योजनान्तर्गत सोयाबीन की खरीदी संबंधित समस्त विवादो का अंतिम निराकरण करेगी तथा उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की भी निगरानी करेगी।

गठित समिति में अपर कलेक्टर बड़वानी नोडल अधिकारी, उप संचालक कृषि सहायक नोडल अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी सचिव एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, उपायुक्त सहकारिता, अधीक्षक भू-अभिलेख, लीड बैंक मैनेजर, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज, सचिव कृषि उपज मण्डी, जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश वेयर हाउस कार्पोरेशन को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

मण्डीवार बनाये गये है नोडल अधिकारी कलेक्टर जयति सिंह ने जिला स्तरीय समिति के गठन के साथ ही मण्डीवार भी नोडल अधिकारी नियुक्त किये है। संयुक्त कलेक्टर सोहन कनाश को कृषि उपज मण्डी सेंधवा के लिए, एसडीएम बड़वानी भूपेन्द्र रावत को कृषि उपज मण्डी बड़वानी के लिए, एसडीएम राजपुर कुमार शानू देवड़िया को कृषि उपज मण्डी अंजड़ के लिए, एसडीएम पानसेमल रमेश सिसोदिया को कृषि उपज मण्डी खेतिया के लिए, प्रभारी तहसीलदार पानसेमल सुनील सिसोदिया को कृषि उपज मण्डी पानसेमल, तहसीलदार वरला अजय चौहान को उप मण्डी बलवाड़ी के लिए, तहसीलदार बड़वानी हितेन्द्र कुमार भावसार को उप मण्डी सिलावद के लिए, तहसीलदार रजापुर गणपतसिंह डावर को उप मण्डी राजपुर के लिए, नायब तहसीलदार राजपुर श्रीराम कासड़े को उप मण्डी पलसूद के लिए, प्रभारी तहसीलदार पाटी बबली बर्डे को उप मण्डी पाटी के लिए, प्रभारी तहसीलदार निवाली कार्तिक मौर्य को उप मण्डी निवाली के लिए, प्रभारी तहसीलदार सेंधवा राहुल सोलंकी को उप मण्डी धवली के लिए तथा तहसीलदार राजपुर गणपतसिंह डावर को उप मण्डी ओझर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

मण्डीवार नियुक्त नोडल अधिकारी किसान पंजीयन एवं भावांतर योजनान्तर्गत सोयाबीन की खरीदी संबंधित समस्त विवादो का अंतिम निराकरण करेगी तथा उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की भी निगरानी करेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *