ad
best news portal development company in india

भावांतर योजना में किसानों के पंजीयन हेतु जिले में बनाये गये है 21 केन्द्र किसान भाई 17 अक्टूबर तक करा सकते है पंजीयन

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी भावांतर योजना के अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन खरीदी हेतु किसान भाईयों के पंजीयन 17 अक्टूबर तक जिले में निर्धारित 21 केन्द्रों पर पंजीयन किये जायेंगे। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्र और सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों तथा एम.पी. किसान एप पर भी की गई है। यहां किसान अपना निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। वही पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था 50 रुपये शुल्क राशि से एमपी ऑनलाइन कियोस्क,कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क एवं लोक सेवा केंद्र पर की गई हैं।

इन सहकारी समितियों में बनाये गये है खरीदी केन्द्र

भावांतर योजना के अंतर्गत खरीदी हेतु किसान अपना पंजीयन आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था तलवाड़ा बुजुर्ग, बड़वानी, बोरलाय, सिलावद, पाटी, अंजड़, तलवाडा डेब, रणगांव डेब, ठीकरी, दवाना, ब्राहमणगांव, ओझर, राजपुर, पलसूद, बलवाड़ी, धनोरा, निवाली पानसेमल, खेतिया खाण्डेराव सहकारी विपणन संस्था मर्या राजपुर, सेंधवा सहकारी विपणन संस्था मर्यादित सेंधवा में अपना पंजीयन करा सकते है।

पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  1. भूमि संबंधी आवश्यक दस्तावेज -खसरा खतौनी
  2. मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  3. आधार कार्ड
  4. बैंक खाता नम्बर एवं आईएफएससी कोड
  5. अन्य फोटो पहचान पत्र
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *