ad
best news portal development company in india

प्रति मंगलवार की तरह आज भी कलेक्टर कार्यालय के जनसुनाई कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन हुआ

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर प्रति मंगलवार की तरह आज भी कलेक्टर कार्यालय के जनसुनाई कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन संयुक्‍त कलेक्‍टर मनोज गरवाल की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कुल 15 आवेदक अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आए। संयुक्‍त कलेक्‍टर गरवाल द्वारा सभी आवेदकों की समस्याओं को एक एक कर सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इनके जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए ।

इस जनसुनवाई में प्रदीप पिता जुवानसिंह चौहान निवासी ग्राम खण्डाला पटेल फलिया तहसील
आलीराजपुर ने आवेदन दिया कि मुझे शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था । मेरे द्वारा मकान का निर्माण पूर्ण कर लिया गया हैं किन्तु मुझे आज दिनांक तक शेष प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत राशि का भुगतान नहीं हुआ हैं । मुझे स्वीकृत राशि का भुगतान करवाया जाए ।

उक्त आवेदन को गरवाल ने मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद आलीराजपुर को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस तरह जमीनी कब्जा, पक्की नाली के निर्माण कराने , युनिक आइडी नही बनने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए । इस दौरान समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *