बिलाल खत्री
आलीराजपुर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला पोषण समिति की मासिक बैठक का आयोजन कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष मे किया गया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत , जिला वानिकी अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला आयुष अधिकारी, जिला कार्यपालन यंत्री , जिला कृषि अधिकारी जिला उद्यानिकी अधिकारी, पोषण प्रशिक्षक सोण्डवा, भाबरा उपस्थित थे ।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पोषण ट्रैकर एवं संपर्क ऐप पर होने वाली प्रविष्टियों एवं पोषण के संबंध में एवं पूर्व बैठक में नाश्ते के स्थान पर रेडी टू इट (मुरमुरे) प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया था जिसके संदर्भ में प्रदाय की स्थिति एवं उससे आंगनवाड़ी केन्द्रों पर हितग्राहियों की उपस्थिति बढ़ने से अवगत कराया गया एवं विभिन्न बिन्दुओं पर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के सुचारू क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी, पोषण आहार वितरण व्यवस्था का जिला कलेक्टर के “की परफॉर्मेंस इंडिकेटर” (KPI) के रूप में समन्वय और मूल्यांकन, अति गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों (SAM / MAM) की बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता, मानक, ताजा गर्म पका भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित हेतु यह आवश्यक हैं कि उक्त भोजन शुद्धता से तैयार हो जिसके लिये निर्धारित किचन शेड, पर्याप्त साफ-सफाई एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ।
चिकित्सा अधिकारी के साथ संयुक्त भ्रमण एवं मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन विशेषकर अति गंभीर कुपोषित बच्चों के संबंध में, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (VHSND) बैठक, ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी स्तरीय प्रबंधन समिति, समुदाय, सहयोगिनी मातृ समिति एवं पंचायती राज संस्थाओं (पोषण सरकार) के सहभागिता से सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेहिता को प्रोत्साहन करना, समग्र पोषण हेतु आयुष अवधारणा को सम्मिलित करना- आयुष विज्ञान के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती पाने के लिए स्वदेशी पारंपरिक पद्धतियों का उपयोग कर पोषण आवश्यकताओं की प्राप्ति की जा सकती हैं, पोषण वाटिका स्थापित करना ।






