आलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता मे कृषि विभाग ओर सहकारिता विभाग, जिला सहकारी बैंक व बी PACs प्रबंधको की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर कक्ष मे आयोजित की गई।इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा उप संचालक कृषि से रबी रकबे व खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। डीडीए सज्जन सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि रबी मे गत वर्ष से रकबा बढ़कर 92000 हे. संभावित है। बीज की 63000 क्विंटल मांग संभावित हैं। तथा बैंक से समितियों मे रबी सीजन हेतु खाद बीज भंडारण की समिति वार जानकारी प्राप्त की गई।
बैंक नोडल अधिकारी राजेश राठौड़ द्धारा बताया गया कि आलीराजपुर जिले की 26 समितियों में यूरिया, डीएपी, सुपर खाद का पर्याप्त भंडारण करवाया जा रहा है तथा बीज गेहूं चना की मांग एकत्रित कर कृषि विभाग के मार्गदर्शन अनुसार भंडारण की कार्यवाही की जा रही हैं।
इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर ने समिति प्रबंधको को निर्देशित किया गया कि उत्तम कवालीटी का अच्छा गेहूं चना बीज कृषि विभाग के मार्गदर्शन अनुसार भंडारण करावे। जिले में किसानों को खाद बीज की कमी नहीं रहे ।
इस दौरान उपायुक्त सहकारिता व नोडल बैंक द्धारा PACsComputerisation अंतर्गत Pacs ERP की प्रगति की जानकारी दी गई। वर्तमान मे कुल 26 मे से 10 PACs का ईयर एंड होकर आडिट हो चुका है। शेष मे से आमखूट रोल बेक है तथा झीरण व आलीराजपुर की YEP हो जावेगी, शेष वालपुर,उमराली, उदयगढ, कुंडलवासा, जोबट, कनवाडा, बडी खटटाली, आंबुआ, नानपुर, चांदपुर, कटठीवाडा, छकतला, बखतगढ़ है।
इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा एक सप्ताह मे शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिये अन्यथा कार्यवाही की जावेगी। साथ ही सा.वि.प्र.दुकानों से खाद्यान्न वितरण भी गत माह के बराबर 90% से अधिक करने के निर्देश दिये। किसी भी स्थिति पर खाधान्न लेप्स ना होवें इस बात का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए ।






