ad
best news portal development company in india

रविवार रात गरबा में डूबा वीर दुर्गादास मंडल, माता रानी की आरती के बाद शुरू हुआ उल्लास, सुबह 4 बजे तक गूंजते रहे ढोल-नगाड़े

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर शारदीय नवरात्रि के अवसर पर वीर दुर्गादास गरबा मंडल आमला लाइन में रविवार रात को भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। माता रानी की आरती रात 11 बजे पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न की गई, जिसके बाद गरबा रास का शुभारंभ हुआ। रात्रि 4 बजे तक पांडाल ढोल-नगाड़ों और देवी भजनों की गूंज से सराबोर रहा।

मंडल के कांतिलाल राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष पांडाल में विशेष रूप से पंचेश्वर रामायण मंडल द्वारा माता अम्बे के भजनों की संगीतमयी प्रस्तुतियाँ दी जा रही हैं, जिनका सभी श्रद्धालु श्रद्धाभाव से आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा, गरबा के साथ माता के भजनों की स्वर लहरियों ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया है।

रविवार की रात को विशेष रूप से माता रानी चौक, बहारपुरा से महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता सचिन राठौड़ अपने दल के साथ गरबा पांडाल पहुंचीं। वहां उपस्थित राठौड़ समाज महिला मंडल और अन्य महिलाओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद सभी ने मिलकर गरबा रास में भाग लिया और भक्तिभाव के साथ इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

मंडल अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने बताया कि इस बार गरबा आयोजन में कुछ विशेष आकर्षण जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा, हर वर्ष की तुलना में इस बार का आयोजन अधिक भव्य है। गरबा में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों की भागीदारी ने उत्सव को सामूहिक रंग दिया है। वहीं पांडाल में लगाए गए सेल्फी प्वाइंट भी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग वहाँ जाकर नवरात्रि की यादें कैमरे में कैद कर रहे हैं।

नवरात्रि की इस भक्तिमयी रात ने वीर दुर्गादास मंडल को श्रद्धा, संस्कृति और सामूहिक ऊर्जा से भर दिया। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी भव्यता और भक्तिभाव के साथ गरबा महोत्सव जारी रहेगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *