ad
best news portal development company in india

विधायक सेना महेश पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अलीराजपुर जिले में आम्बुआ–सेजावाड़ा मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-56) का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की रखी मांग

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना महेश पटेल ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर आलीराजपुर जिले के आम्बुआ–सेजावाड़ा मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-56) का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस मार्ग के 28 किलोमीटर हिस्से को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में स्वीकृति दी जा चुकी है और 21 जनवरी 2024 को इसका भूमिपूजन स्वयं गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। इसके लिए उन्होंने मंत्री जी का आभार भी व्यक्त किया।

विधायक सेना पटेल ने कहा कि यह मार्ग आलीराजपुर जिले को सीधे गुजरात राज्य के दाहोद जिले से जोड़ता है। दाहोद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होने के कारण जिले से बड़ी संख्या में मरीज इसी मार्ग से प्रतिदिन इलाज के लिए दाहोद जाते हैं। लेकिन सड़क के संकीर्ण और जर्जर होने के कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद सड़क की हालत और बिगड़ गई है तथा आए दिन दुर्घटनाएँ घट रही हैं, जिससे मरीजों की स्थिति और भी खराब हो जाती है।

उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होना क्षेत्र की जनता के लिए निराशाजनक है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराया जाए, ताकि आलीराजपुर जिले की जनता को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *