खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
गिरोह के 03 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
आरोपियों के कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकल जप्त,
जप्तशुदा मोटरसाइकलो की कीमत लगभग 3,00,000/- रुपये,
गिरफ्तारशुदा आरोपी संतोष उर्फ मन्नू है आदतन अपराधी व हिस्ट्रीशिटर चोरी, लूट, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट जैसे एक दर्जन अपराध है दर्ज,
दूसरे गिरफ्तार आरोपी अजय पर चोरी के 08 अपराध है पंजीबद्ध।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना कसरावद पर पुलिस टीम ने मोटर साइकल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की।
दिनांक 23.09.25 को थाना कसरावद पर फरियादी संजय निवासी ग्राम भोपाडा ने अपनी एच.एफ. डीलक्स क्रमांक MP10NC9241 जो उसने खेत के बाहर शमसान घाट के पास साला खेडी रोड भोपाडा में खड़ी थी किसी अज्ञात बदमाश के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 405/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन शकुन्तला रुहल व एसडीओपी मण्डलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया व आसपास के क्षेत्र व सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले गए व मुखबिरों को भी सक्रिय कर घटना से जुड़ी जानकारी देने के लिए लगाया गया ।
पुलिस ने उक्त चोरी के मामले में संदिग्धों को चिन्हित किया व संदिग्धों के संबंध मे जानकारी जुटाई गयी । इसके अलावा पुलिस का पुराना तरीका अपनाते हुए मुखबिरों को सक्रिय कर चिन्हित संदिग्धों कि जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया था ।
परिणामस्वरूप पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त चोरी की घटना में ग्राम दोगांवा के संतोष उर्फ मन्नू का हाथ है और वो गाँव में चोरी की एचएफ डिलक्स मोटर साइकल से घूम रहा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से संतोष उर्फ मन्नू मोटर साइकल के साथ अहिल्यापुरा फाटे पर रोका गया जहां उससे उसके पास मिली मोटर साइकल के संबंध में वैध दस्तावेज का पूछने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया , पुलिस के द्वारा मोटर साइकल के इंजन नंबर एवं चैसिस नंबर तथा रजिस्ट्रेशन नंबर को चेक करने पर मोटर साइकल चोरी की होना पाया गया ।
पुलिस के द्वारा संतोष उर्फ मन्नू को अभिरक्षा में लेकर उससे मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ करने पर उसने उक्त चोरी अपने साथी अजय निवासी ग्राम बैगंदा पुनर्वास थाना धामनोद जिला धार एवं विनोद उर्फ इनू निवासी ग्राम दोगांवा के साथ मिलकर चोरी करने की जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के आधार पर अजय निवासी ग्राम बैगंदा पुनर्वास थाना धामनोद जिला धार एवं विनोद उर्फ इनू निवासी ग्राम दोगांवा को भी पकड़ा जिन्होंने उक्त चोरी व इसके अलावा अन्य 03 मोटर साइकल चोरी कर बेचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छुपना बताया । पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर पूर्व में चोरी की 03 मोटर साइकल क्रमशः बजाज पल्सर एनएस कीमत 01,40,000 रुपए, हीरो स्पलैण्डर प्लस कीमत 60,000 रुपए एवं हीरो एचएफ डिलक्स कीमत 50,000 रुपए को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है । पुलिस टीम के द्वारा चोरी की मोटरसाइकलों की जानकारी पुलिस रिकार्ड में खंगाल कर संबंधित थाने को सूचना दी जा रही है ।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम
- संतोष उर्फ मन्नू पिता जोगीलाल पटोदे उम्र 45 साल निवासी ग्राम दोगांवा
- अजय पिता मुकेश उपाध्याय उम्र 23 साल निवासी ग्राम बैगंदा पुनर्वास थाना धामनोद जिला धार
- विनोद उर्फ इनू पिता नन्नू वर्मा उम्र 26 साल निवासी ग्राम दोगांवा
जप्तशुदा मशरुका
- कुल 04 मोटर साइकल कीमत 3,00,000/- रुपये
उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी मण्डलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि महेश यादव, उनि जितेन्द्र कवचे, सउनि शत्रुघ्न देशमुख चौकी प्रभारी खामखेड़ा, प्रआर.महेश मालवीय, आर. हरिओम कौशिक, आर. मुकेश मुवेल, आर. विकास, आर. राकेश चौहान, आर. बलराम मुकाति, आर. वीरेश, आर. रामू एवं आर. सौरभ बघेल व थाना कसरावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।






