ad
best news portal development company in india

बड़ी खट्टाली से मालवाई पहुंची माँ आराधना यात्रा, तेज बारिश में भी चलते रहे भक्त

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा जिले में हर मंडल स्तर पर आयोजित हो रही मां आराधना यात्रा के तहत बड़ी खट्टाली मंडल की यात्रा चारभुजा मंदिर बड़ी खट्टाली से चल कर मालवाई माता मंदिर पहुंची। यात्रा में 500 से अधिक धर्मप्रेमी यात्रियों ने भाग लिया। जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग एवं महिलाओं बच्चिया भी मां आराधना यात्रा में शामिल हुई।

तेज बारिश भी नहीं रोक पाई कदम

बड़ी खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुकेश बघेल ने बताया कि यात्रा के दौरान आलीराजपुर तक तो हमें जगह जगह पर रिमझिम बारिश मिलती रही, लेकिन आलीराजपुर पहुंच शीतला माताजी मंदिर दर्शन करने के बाद जैसे ही आगे बढ़े तेज बारिश शुरू हो गई। किन्तु कोई भी यात्री के कदम नहीं रुके। मंडल अध्यक्ष बघेल ने बताया कि हमारे साथ हमारे बड़ी खट्टाली मंडल के प्रभारी और विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता, भीती के सरपंच बालू तोमर, मसानी सरपंच भारत मौर्य, भेरू सिंह कनेश, नांबू बघेल, नानसीह सिंह बघेल, सूरज, सुनील मौर्य धुधलवाट, दिनेश डावर घटवानी, गिलदार सरपंच खंडाला सहित कई ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन एवं बड़ी खट्टाली नगर के कई समाजजन भी हमारे साथ चलते रहे। तेज बारिश में सभी यात्रियों के साथ पूरी टीम ने बारिश का आनंद लेते हुए स्वामी विवेकंदन स्कूल पहुंचे जहां भोजन कर यात्रा मालवाई माता जी मंदिर पहुंची। जहां सभी ने मां चामुंडा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

कैबिनेट मंत्री और सांसद ने किया यात्रियों का स्वागत

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनिता नागर सिह चौहान भी मालवाई माता मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने सभी यात्रियों पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। मंत्री चौहान ने यात्रियों से आत्मनिर्भर भारत बनाने का आव्हान करते हुए स्वदेशी अपनाने का आव्हान भी किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *