ad
best news portal development company in india

कलेक्टर ने की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिये निर्देश

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभाग्रह में समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में किसी भी विभाग की ग्रेडिंग ’ए’ ग्रेड से नीचे नहीं आना चाहिए। सभी अधिकारियों को टीएल बैठक में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । बीईओ खरगोन के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार श्रम विभाग और एनवीडीए के जिस एई की शिकायतें 300 दिवस से अधिक समय से लंबित है उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर भव्या मित्तल ने राजस्व विभाग की समीक्षा में सीमांकन, बटवारा, नामांतरण और धारणाधिकार प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। उन्होंवने कहा कि जो पटवारी फील्ड में अनुपस्थित पाए जाते हैं, उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इस दौरान पंचायत कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया कि जिन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति लंबित है, उन्हें जारी कर पहली किस्त की राशि शीघ्र जारी की जाए। साथ ही जो जीआरएस कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके हटाने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

साथ ही कहां की 6 अक्टूबर तक 100 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण किया जाए। सीएमओ महेश्वर को ईओसीडब्ल्यू में अनुग्रह सहायता राशि के लिए डिजिटल सिग्नेचर नहीं कराने पर कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार सीएमएचओ और डीडीएसजे को सिकलसेल संबंधी कार्य नहीं करने पर वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की एडमिशन और ड्रॉपआउट की समीक्षा करते हुए कहा कि ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या न्यूनतम की जाए। जो भी बच्चें ड्रॉपआउट हुए हैं उन्हें ढूंढें और मैप करें। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे छात्रावासों का निरीक्षण करें और भोजन की गुणवत्ता स्वयं चखकर जांचें। आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि 03 अक्टूबर तक शत प्रतिशत आदि सेवा केंद्र स्थापित किये जाए।

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने Igot पोर्टल पर विभागों द्वारा किये जो रहे कार्स की समीक्षा की और कहा कि जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं किया है उनका पंजीयन कराकर कार्स पूर्ण कराए। सभी नगरीय निकायों में गीता भवन भूमि आवंटन की स्थिति जानी। हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी शीघ्र जवाब प्रस्तुत करें। धरती आभा योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि पेंशन और समग्र पोर्टल पर कोई भी पेंडेंसी नहीं रहनी चाहिए। सांसद खेल महोत्सव में पंजीयन की जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारियां करने को कहा गया। भावांतर योजना पोर्टल के प्रारंभ होने से पहले मंडियों के साथ समितियों में भी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए ताकि किसानों को पंजीयन कराने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मंडियों में खरीदी व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही 5 अक्टूबर को सेगांव में आयोजित होने वाले संभागीय स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 


बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आकाश सिंह, अपर कलेक्टर रेखा राठौर, सहायक कलेक्टर जामदार फरहान इरफान, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर  प्रताप कुमार अगास्या, अनिल जैन एवं लोकेश छापरे सहित एसडीएम और जिला अधिकारी उपस्थित थे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *