ad
best news portal development company in india

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का दायित्व संभालेंगे वाघेला; जिला सचिव पर डावर का सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर राज्य कर्मचारी संघ की सभा मे सर्वसम्मति से राजेश आर. वाघेला को जिलाध्यक्ष तो लालसिंग डावर को जिलासचिव का दायित्व सौंपा गया। यह मनोनयन सर्व सम्मति से संपन्न हुआ। बता दें कि भारतीय मजदूर संघ से संबंध मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण सभा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव,प्रदेश महामंत्री जितेंद्रसिंह ,के मार्गदर्शन में प्रदेश मंत्री देवेंद्र रघुवंशी, सम्भागीय अध्यक्ष इंदौर मुकेश सेन की विशेष उपस्थिति में स्थानीय आजाद भवन में रखी गई।

जिसमें जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी सर्वानुमति से किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथियो ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना संगीता चावड़ा व संघ गीत लोकेश व्यास ने प्रस्तुत किया। सभा में कर्मचारियों से संबंधित प्रदेश स्तरीय व जिला स्तरीय समस्याओं – मांगों पर चिंतन करते हुए भंगुसिह तोमर, शरद श्रीरसागर,लालसिह डावर,सुरेंद्र चौहान ने बात रखते हुए आगामी रणनीति तय की, इसके साथ ही राज्य कर्मचारी संघ आलीराजपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुवंशी एवं सेन ने कहा भारतीय मजदूर संघ से संबंध राज्य कर्मचारी संघ देश का सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें कर्मचारी हित के साथ-साथ राष्ट्रीय हित को महत्व भी दिया जाता है। राज्य कर्मचारी संघ ने अनेको ऐसे कार्य किए हैं जो समस्त कर्मचारियों के हित से जुड़े हैं। सर्वसम्मति से राजेश आर. वाघेला को जिलाध्यक्ष बनाया गया, उनके नाम की घोषणा होते ही कर्मचारियों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी व खुशी में कर्मचारियों ने आतिश बाजी कर ढोल नगाडे बजाते हुए बसस्टैंड होते हुए पंचमुखी मंदिर तक विजय जुलूस भी निकाला।

इन्हें मिली जिले की जिम्मेदारी

जिला अध्यक्ष राजेश आर वाघेला,उपाध्यक्ष पंचायत सचिव कुंवरसिंह भिंडे,लघु वेतन कर्मचारी प्रकाश गुजराती, कृषि विभाग सुमन गाडरिया, वन विभाग नरपत कलेश, शिक्षा विभाग सुरेंद्र चौहान,दुष्यन्तसिंह जादव, वेलकु किराड,राजस्व विभाग निर्मला मायडा, शिक्षा विभाग पूर्णिमा व्यास, विद्या बंडोर,न्याय विभाग उमेश वर्मा, सचिव लालसिंह डावर,सहसचिव पातालसिह चौहान,स्थाई कर्मी, जयराम, कोषाध्यक्ष आयुष विभाग रामसिंह तोमर ,संगठन मंत्री गुलसिह,सोलंकी ,सेवानिवृत्त बद्रीलाल भटोद्रा, प्रवक्ता राजेन राठौर ,कार्यालय मंत्री विपुल चौहान ,कार्यकारी सदस्य सुदेश वाघेला को बनाया गया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में विभिन्न विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे l

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *