बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिले के जोबट में व्यापार एवं उद्योग संघ द्वारा किया गया चुनरी यात्रा का भव्य एवं निराला स्वागत किया गया. यू तो हमेशा हर वक्त व्यापार एवं उद्योग संघ के सदस्य गण हर त्यौहार पर अपना मंच लगाकर जितने भी धार्मिक कार्यक्रम होते हैं।उनमें अपनी भागीदारी जरूर दर्शाते हैं।
चुनरी यात्रा में एक अलग ही उत्सव माहौल देखने को मिला मौका था चुनरी यात्रा में शामिल अतिथियों का एवं श्रद्धालुओं का स्वागत का. हार फूल फूलों की वर्षा एवं पगड़ी देकर जोबट नगर में पधारे अतिथियों. कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान. क्षेत्रीय सांसद अनीता नागर सिंह चौहान. भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पोरवाल. पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, का निराला अंदाज में स्वागत किया गया।
पधारे श्रद्धालु जनों को शीतल पेयजल व ठंडा पिलाया गया. इस अवसर पर व्यापार एवं उद्योग संघ के अध्यक्ष बसंती लाल की वाणी उद्योगपति व समाजसेवी वह वार्ड पार्षद नितेश अग्रवाल. सुनील अग्रवाल. जगदीश वाणी विमल ट्रांसपोर्ट मुकेश जैन शांतिलाल वाणी. सुरेश चंद राठौड़. जगदीश राठौड़.कैलाश चंद अग्रवाल. प्रदीप जैन. तरुण सुभाष चंद जैन और अनेक गनमान्य नागरिक और प्रतिष्ठित समाज जन उपस्थित रहे।






