ad
best news portal development company in india

कल रविवार को जिले में मेगा स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

SHARE:

बिलाल खत्री
बुरहानपुर जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी कड़ी में शत प्रतिशत महिलाओं एवं किशोरियों की स्क्रीनिंग पूर्ण किए जाने हेतु 28 सितंबर दिन रविवार को जिले में मेगा स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

यहां होंगे मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

मेगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सावित्री बाई फुले कन्या शाला राजपुरा बुरहानपुर, नेपा ऑडिटोरियम नेपानगर, सी.एच.सी. खकनार, सी.एच.सी. शाहपुर, सी.एच.सी. लालबाग, यु.पी.एच.सी. दौलतपुरा, यु.पी.एच.सी. आलमगंज, पी.एच.सी. निबोंला, पी.एच.सी. बसाड, पी.एच.सी. धुलकोट, पी.एच.सी. लोनी. पी.एच.सी. बोदरली, पी.एच.सी. फोपनार, पी.एच.सी. सीवल, पी.एच.सी. हैदरपुर, पी.एच.सी. सारोला, पी.एच.सी. गुलई, पी.एच.सी. डोईफोडिया, पी.एच.सी. परेठा, पी.एच.सी. अमुल्ला तथा समस्त आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों (एच.एस.सी) पर रहेेगा।

तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

शनिवार को कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान ने मेगा शिविरों के पूर्व तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, नगर निगम, एनआरएलएम, सहित अन्य संबंधित विभागों की बैठक ली। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर चौहान ने निर्देश दिये कि, शिविर में अधिक से अधिक महिलाओं का रजिस्टेशन करवाना सुनिश्चित करे तथा इस दौरान टीबी की जांच भी की जायो। शिविर का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचे। शिविरों के सफल संचालन हेतु शिविर नोडल अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य-दायित्व सौंपे गये है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *