ad
best news portal development company in india

नवरात्रि उत्सव एवं दशहरा पर्व की सुरक्षा व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

धार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) जोन इंदौर अनुराग के आगमन के दौरान पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा अनुभागवार एजेंडा पर प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात आई.जी, अनुराग ने समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निम्न बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

धारा 173(8) सीआरपीसी एवं अन्य लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, नकबजनी) में 100% रिकवरी सुनिश्चित की जाए।अभियोजन स्वीकृति से जुड़े लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराया जाए।थानों में जप्त वाहनों की समीक्षा कर निराकरण तथा वाहन चोरों का डाटाबेस तैयार किया जाए।

लंबित अपराध, चालान, खात्मा एवं खारजी प्रकरणों का समय पर निराकरण किया जाए।गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।माइक्रो बीट प्रणाली के माध्यम से गुंडा निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सूचना संग्रहण प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।इसके अतिरिक्त नवरात्री उत्सव व दशहरा पर्व के संबंध में बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभी गरबा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रुप से लगाए जाये।

विसर्जन जुलूस एवं पंडाल स्थलों की ड्रोन मॉनिटरिंग की जाए। विवादित स्थलों की वीडियोग्राफी व सोशल मीडिया गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आयोजक गरबा पंडालों पर अपने प्रतिनिधि रात्रि में उपस्थित रखें। बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों का प्रवेश रोका जाए। रावण दहन कार्यक्रमों में फायर फाइटर, एम्बुलेंस एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। थाना मोबाइल में रस्सा, टॉर्च एवं बलवा सामग्री उपलब्ध रखी जाए। ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय कर कानून-व्यवस्था में सहयोग लिया जाए। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा तथा प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन कराया जाए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार पारुल बेलापुरकर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक धार, एवं कार्यालयीन अधिकारीगण उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *