बिलाल खत्री
बड़वानी मध्य प्रदेश शासन द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानो के लिए भावान्तर योजना लागु की गयी योजना अंतर्गत किसानो के द्वारा विक्रय की गयी कीमत एवं समर्थन मूल्य एवं माडल मूल्य के अंतर की राशि की गणना के आधार पर भावान्तर की राशि किसानो के खाते में दी जायेगी, भावान्तर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर किसान को पंजीयन कराना होगा पंजीयन की अवधि 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक होगी पंजीकृत किसानो को कृषि उपज मंडी में सोयाबीन उपज विक्रय करना होगी सोयाबीन उपज का विक्रय 01 नवंबर 2025 से 15 जनवरी 2025 तक करना होगा सोयाबीन का समर्थन मूल्य रु. 5328/- प्रति क्विंटल हैं मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानो को सोयाबीन का उचित मूल्य दिलवाने के लिए इस वर्ष भावान्तर का लाभ दिया जायेगा।






