ad
best news portal development company in india

ज्ञान की ज्योति जलाती बेटियों का किया गया सम्मान

SHARE:

इक़बाल खत्री 

                भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत पीजी कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

               खरगोन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खरगोन में 24 जनवरी को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा प्राचार्य डॉ. शैल जोशी के मार्गदर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.गणेश पाटिल के निर्देशन में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. जोशी ने इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा महाविद्यालय का अनेक विधाओं में नेतृत्व करने तथा महाविद्यालय परिवार का नाम रोशन करने पर उनकी प्रशंसा की गई।

    महिला सशक्तिकरण समिति की संयोजक डॉ. ललिता बर्गे ने कहा कि शिक्षा से ही बालिकाएं अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो सकती हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं। बालिकाओं को शिक्षा देने से हमारा समाज और राष्ट्र उन्नति की दिशा में आगे बढ़ेगा। मुख्य वक्ता विधि महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक प्रो. तृप्ति जायसवाल ने अपने उद्बोधन में बालिकाओ के कानूनी अधिकार एवं शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को सशक्त और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि बालिकाएं समाज की रीढ़ हैं और उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण से हमारा समाज निसंदेह सुदृढ़ होगा। इस अवसर पर समाज के उत्थान में बालिकाओं की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें आकांक्षा आर्य (बीएससी द्वितीय वर्ष) प्रथम स्थान तथा दिशा सोलंकी (बीए तृतीय वर्ष) द्वितीय स्थान पर रही।

महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं में भूमिका साहू, पूजा सोलंकी, श्रेया सेन, संवेदना पंढ़ाने ने राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर के विभिन्न शिविर में राज्य एवं संभाग का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें सम्मानस्वरुप प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में छात्रा राधिका पटेल, गरिमा कुशवाह और तनुश्री सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशा गर्ग द्वारा किया गया और आभार प्रो. सुनीता रघुवंशी द्वारा माना गया। कार्यक्रम में प्रो. संदीप बिड़ला, प्रो. राजेश सिसोदिया, प्रो. मीनाक्षी साठे, प्रो. शैलेंद्र कुशराम पीजी महाविद्यालय तथा विधि महाविद्यालय का स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *