ad
best news portal development company in india

ग्रामीणों के सहयोग से सेगांव पंचायत ने नल-जलकर वसूली में पायी सफलता

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । सेगांव ग्राम पंचायत की नल-जल कर वसूली की कहानी जिले में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में सामने आई है। आदिवासी बहुल और मुख्य रूप से कृषक आधारित इस पंचायत में इस वर्ष मौसम की मार के कारण फसलें खराब हो गईं, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। लेकिन सेगांव पंचायत टीम ने हार नहीं मानी।

सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और वसूली दल ने मिलकर घर-घर जाकर ग्रामीणों को पंचायत की आर्थिक स्थिति से अवगत कराया और यह भरोसा भी दिलाया कि समय पर कर जमा कराने से उन्हें नल-जल सहित अन्य सुविधाएँ नियमित और सुचारू रूप से उपलब्ध होंगी। टीम की इस मेहनत और ग्रामीणों की समझदारी का नतीजा यह रहा कि सितम्बर 2025 के एक ही माह में कुल 1,11,935 रुपये की शुद्ध वसूली कर राशि ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति, सेगांव के खाते में जमा की गई। यह सफलता केवल पंचायत टीम की सक्रियता ही नहीं बल्कि ग्रामीणों की जागरूकता और सहभागिता का प्रमाण भी है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *