बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शासकीय कन्या उ.मा.वि. बस स्टैंड आलीराजपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। । इस शिविर के माध्यम से अधिकारियों द्वारा छात्राओं को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों, दोनों का प्रावधान है, जो समाज की भलाई और प्रगति के लिए आवश्यक है ।
भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह इन मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान करें और उन्हें बनाए रखें, जो हमारे लोकतंत्र और हमारे देश की प्रगति की नींव हैं ।
इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क विधिक सहायता योजना आदि विषयों की जानकारी दी गई । इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित संस्था प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे ।






