ad
best news portal development company in india

जिला प्रशासन के साथ भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

मंडी में खरीद व्यवस्था के सम्बन्ध में कलेक्टर ने ली बैठक

किसान संघ प्रतिनिधियों को उर्वरक की उपलब्धता पर दी गई जानकारी

खरगोन। कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ के जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कृषि विभाग, एन.व्ही.डी.ए., कृषि उपज मंडी, उद्यान विभाग, भारतीय कपास निगम (सी.सी.आई.) के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान संघ द्वारा बिंजलवाड़ा उद्यान सिंचाई परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराकर कृषकों के खेतों में सिंचाई का पानी पहुंचाया जाए। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा माइक्रो लेवल पर प्लानिंग कर किसानों को हो रही समस्याओं का जल्द निराकरण करने के लिए एन.व्ही.डी.ए. के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही एन.व्ही.डी.ए. की अन्य सिंचाई परियोजनाओं में आ रही समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सी.सी.आई. के अधिकारियों द्वारा 01 अक्टूबर 2025 से एफ.ए.क्यू. क्वालिटी (12 प्रतिशत नमी) वाला कपास समर्थन मूल्य पर क्रय करना बताया गया।

कृषकों को कपास किसान मोबाइल एप में पंजीयन करने में आ रही समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर 8897181111, 8897281111, 8897381111, 8897481111, 8897581111, 8897681111, 8897781111 पर संपर्क करके एवं कृषि उपज मंडियों में सी.सी.आई. के प्रतिनिधि से पंजीयन हेतु सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कृषक कृषि विभाग के मैदानी अमले से संपर्क करके तथा अपने नजदीकी कियोस्क सेंटर के माध्यम से भी कपास का पंजीयन करा सकते हैं।

बैठक के पश्चात ही कृषि विभाग, सभी मंडी सचिव, महाप्रबंधक भारतीय कपास निगम, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र खरगोन, विकासखंड स्तर के कृषि अधिकारी एवं कृषि संबंधित अन्य विभाग आदि की बैठक कलेक्टर द्वारा की गई। जिसमें मंडी में खरीदी संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाने, सी.सी.आई. द्वारा सभी 08 कपास खरीदी केंद्रों (सनावद, भीकनगांव, बड़वाह, बागोद, करही, कसरावद, महेश्वर एवं खरगोन) पर कपास खरीदी से संबंधित सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शासन के निर्देशानुसार जिले में रबी सीजन की तैयारी हेतु विकसित कृषि संकल्प अभियान 03-18 अक्टूबर 2025 का आयोजन जिले के सभी विकासखंडों में 3 तकनीकी दलों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित करने की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत द्वारा किसान संघ प्रतिनिधियों को बताया गया कि वर्तमान में सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जिनमें यूरिया 7831 मै.टन, डीएपी 5205 मै.टन, एनपीके 10504 मै.टन एवं पोटाश 1080 मै.टन सहकारी संस्थाओं एवं निजी विक्रेताओं के पास उपलब्ध है। साथ ही जिले को रैक प्वाइंट खंडवा, सनावद एवं इंदौर से लगातार उर्वरक प्राप्त हो रहा है। किसान भाइयों से अपील की जाती है कि उपलब्ध उर्वरकों का आवश्यकतानुसार अग्रिम उठाव कर भंडारण कर लें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *