ad
best news portal development company in india

मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया

SHARE:

 

   जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

    खरगोन । मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री कमला कौल द्वारा 23 मई को शहर के निरीक्षण के दौरान प्रातः डोर टू डोर कचरा वाहनों का अवलोकन किया गया तथा कचरा वाहनों को गैरेज से रवाना किया गया। डोर टू डोर से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देने के पश्चात जल गंगा सफाई अभियान के तहत गणेश मंदिर के पास स्थित कुन्दा नदी की सफाई में भाग लिया गया तथा गणेश मंदिर एवं कालादेवल के पास स्थित गंदे नालो की सफाई का निरीक्षण किया गया।

     सीएमओ सुश्री कौल ने निर्देश दिये कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने वाली है, अतः शहर के मुख्य नालों की समुचित साफ-सफाई कार्यवाही की जावे ताकि शहर में जल भराव जैसी स्थित निर्मित न हो सके। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दामखेड़ा में स्थित एल.आई.जी. साईड (भवनों) का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। 

       इसी क्रम में सुश्री कमला कौल द्वारा नगरपालिका के सभाग्रह में निकाय की विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली गई तथा शासन के द्वारा तय गाईड लाईन के अनुरूप समस्त योजनाओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान सहायक यंत्री, कमलाकांत जोशी, मनीष महाजन, स्वास्थ्य अधिकारी, अमित डामोर एवं संबंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *