बिलाल खत्री
बुरहानपुर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले के आंगनवाड़ी केंद्र मोहम्मदपुरा, लोनी, बहादरपुर और हतनूर में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता के बारें में जागरूक करना है।
शिविर में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड प्रेमदीप सांकला ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि, व्यक्ति शिक्षित होकर अपने सपनों को पूरा कर सकता है। शिक्षित समाज ही देश को प्रगति की ओर ले जाता है। इसके अलावा शिविर में बाल विवाह, महिलाओं के अधिकार, नालसा की योजनाएँ, कानूनी अधिकार और एसिड अटैक विधिक सहायता योजना आदि महत्वपूर्ण जानकारियों से ग्रामीणजनों को अवगत कराया गया।






