बिलाल खत्री
बुरहानपुर, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार 22 सितम्बर से 2 सप्ताह तक चलने वाले विशेष जांच अभियान के तहत परिवहन विभाग ने खण्डवा-इन्दौर रोड पर संचालित वाहनों, यात्री बसों, स्कूल बसों की जांच की।जांच के दौरान लगभग 45 वाहनों की जाँच की गयी। इस दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों जैसे- परमिट, फिटनेस, बीमा, ओवरलोड यात्री, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, नंबर प्लेट, ड्रायवर-कण्डक्टर वर्दी, फस्ट एड बॉक्स, अग्नि शमययंत्र, व्हीएलटीडी ईत्यादि की बारीकी से जांच की गयी।
नियमों के उल्लंघन पर छह वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर जुर्माना राशि एवं बकाया मोटरयान कर (रोड टैक्स) जमा करवाया गया। इन वाहनों से ₹4,30,241/- राजस्व जमा कराया गया। जांच दल में आरटीओ श्री दीपक मांझी, विक्रम सिंह ठाकुर सहित अन्य शामिल रहे। परिवहन विभाग द्वारा यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। परिवहन अधिकारी मांझी ने कहा कि, सभी आवश्यक और वैद्य दस्तावेज होने पर ही वाहनों का संचालन करें और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करें।






