बिलाल खत्री
बुरहानपुर, जिले में 23 सितम्बर, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासकीय पुरुषार्थी स्कूल गुरूनानक वार्ड में 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल 400 एमजी की एक खुराक दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोरों में होने वाले कृमि संक्रमण के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं जैसे- एनीमिया और कुपोषण को रोकना है, ताकि उनके स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा में सुधार हो सके।
कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है। एल्बेंडाजोल की एक खुराक देकर उनके स्वास्थ्य की नींव को मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. यामिनी भूषण शास्त्री, शाला प्राचार्य संजय अगनानी, आशा कार्यकताओं सहित स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।






