best news portal development company in india

सर्वोच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने किया एम.ए.सी.टी. पोर्टल का शुभारंभ

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली परिसर में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने ऑनलाइन डैशबोर्ड फॉर क्लेमेन्ट रीइम्बर्समेंट एंड डिपॉजिट सिस्टम तथा एमएसीटी पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी तथा न्यायमूर्ति आलोक अराधे एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति अतुल धरन, न्यायमूर्ति विवेक रूसिया एवं न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

शुभारंभ अवसर पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा न्याय तक पहुंच केवल संवैधानिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी हैं। एमएसीटी पोर्टल और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार तैयार किया जा रहा डैशबोर्ड दोनों मिलकर दुर्घटना पीडितो को समयबद्ध और पारदर्शी राहत उपलब्ध कराएंगे। उल्लेखनीय है कि डिजिटल न्याय की दिशा में यह पोर्टल मोटर दुर्घटना दावा अधिकरणों से संबंधित मामलों में ई-फाइलिंग ऑनलाइन प्रगति ट्रेंकिग और मुआवजा वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। यह व्यवस्था दावेदारों, अधिवक्ताओं, बीमा कंपनियों और अधिकरणों सहित सभी हितधारकों के लिए उपयोगी होगी।

उद्धघाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मध्यप्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों की अदालतों में न्यायाधीशों द्वारा देखा और सुना गया। जिले में यह कार्यक्रम जिला न्यायाधीश आर.पी. सेवेतिया की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना आर्य, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जय पाटीदार एवं न्यायाधीशगण अनुराग सिंह सुमन, अंशुल चन्द्रा कॉन्फ्रेंस कक्ष में इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर द्वारा दी गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *