संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
बुरहानपुर शासन के निर्देशानुसार जनजातीय वर्ग के संपूर्ण विकास के लिए शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अपने कर्तव्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है। इस हेतु राज्य, जिला एवं विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को जनपद पंचायत बुरहानपुर में बैठक आयोजित की गई।
जिसमें विकासखंड स्तर के अधिकारी शामिल हुये, तैयार रूपरेखा के अनुसार सेक्टर स्तर के समस्त शासकीय प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस दो दिवसीय (11 एवं 12 सितम्बर) प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता लाने व जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों के संपूर्ण विकास के लिए जागरूकता लायी जायेगी। इसी कड़ी में गुरूवार को जनपद पंचायत बुरहानपुर में विकासखंड स्तरीय उन्नमुखी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थितजनों को पीपीटी के माध्यम से आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्य एवं कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।