ad
best news portal development company in india

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर जिला पुलिस बल धार के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया

SHARE:

 

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

        धार।विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा परिसर में एक एक पेड़ लगाया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक/अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा पर्यावरण और वृक्षों के महत्व को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

    इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री आनंद तिवारी रक्षित निरीक्षक  श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई , मुख्य लिपिक सीताराम वर्मा ,स्टेनो संतोष अचाले सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी और कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा । ‎

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *