धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

           दिनांक 03 – 04.06.2025 को फरियादी कैलाश पिता गुमान मावडा जाति भील उम्र 55 साल निवासी ग्राम मुण्डला के घर में रात में 10 से 12 अज्ञात बदमाशों ने घर के अन्दर घुसकर फरियादी कैलाश व उसकी पत्नि झुमकाबाई को बंधक बनाकर मारपीट कर घर में बंधे हुये 40 से 45 बकरे बकरियां तथा चांदी के आभूषण व नगदी 60 से 70 हजार रुपये लूटकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कानवन पर अपराध क्रमांक 232/2025 धारा 310(2) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द विवेचना में लिया गया।

                उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री गीतेश गर्ग, श्रीमान एसडीओपी महोदय मनावार अनु बेनीवाल (आई.पी.एस.) के मार्गदर्शन में श्रीमान एसडीओपी महोदय बदनावर श्री अरविन्द तोमर के नेतृत्व में अपराध का खुलासा करने एवं अपराधियों की शीघ्र धरपकङ करने हेतु पुलिस थाना कानवन तथा सायबर सैल धार की टीम गठित की गई। टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रामसिंह पिता दहकन उम्र 30 साल निवासी खरबयडी थाना गंधवानी जिला धार को पकडा गया व घटना में प्रयुक्त मारूती ईको वाहन क्रमांक MP 09 DW 7985 को जप्त कर लूटे गये 41 बकरे बकरियां बदमाशों के कब्जे से जप्त किये गये हैं। आरोपी ने पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया तथा भामरिया उर्फ भंवरसिंह पिता कालू निवासी ग्राम छापरी, फूलसिंह पिता सहकम डाबर निवासी खरबयडी मालपुरा तथा अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम मुंडला आकर फरियादी के साथ लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पीआर प्राप्त किया जाकर प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मश्रुका बरमादगी की कार्यवाही की जा रही है।

जप्त मश्रुका – घटना में प्रयुक्त मारूती ईको वाहन क्रमांक MP 09 DW 7985 तथा लूटे गये 41 बकरे बकरियां

गिरफ्तार आरोपीगण  – रामसिंह पिता दहकन उम्र 30 साल निवासी खरबयडी थाना गंधवानी जिला धार

फरार आरोपीगण – भामरिया उर्फ भंवरसिंह पिता कालू निवासी ग्राम छापरी, फूलसिंह पिता सहकम निवासी 

                           खरबयडी मालपुरा तथा अन्य साथीगण

                   उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका श्रीमान SDOP महोदय श्री अरविन्द तोमर एवं निरीक्षक अभय नेमा, निरीक्षक पृवीण ठाकरे, उप निरीक्षक नीरज कौचले, उप निरीक्षक विनय परमार, उप निरीक्षक सुरेशसिंह परमार, उनि कमल किशोर चौहान, उनि अजय वर्मा, सउनि मोहन जाट, सउनि सोबरन ओझा, सउनि ओमप्रकाश पंवार, सउनि गुलाबसिंह अलावा, सउनि रविन्द्र जाट, सउनि प्रहलाद बोहरा, सउनि रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक 63 राजपालसिंह, प्रधान आरक्षक रामेन्द्रसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक कुलदीप यादव, प्रधान आरक्षक विनेश मेङा, प्रधान आरक्षक बलराम भंवर, प्रधान आरक्षक विजय भाटी, प्रधान आरक्षक सर्वेश, आरक्षक नवीन, आरक्षक अजयपाल, आरक्षक गजेन्द्र, आरक्षक प्रताप, आरक्षक कृष्णलाल, आरक्षक संजय शिवहरे, आरक्षक संजय वर्मा, आरक्षक नितिन, आऱक्षक दिनेश, आरक्षक लक्ष्मण नरगेश, आरक्षक रोहित नरगावे, आरक्षक भानूप्रतापसिंह, आरक्षक प्रशांतसिंह चौहान व आरक्षक शुभम शर्मा, सनिक बाबू सिंगार  का विशेष योगदान रहा।