ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस द्वारा अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के विरूध्द की गई कार्यवाही

SHARE:

इक़बाल खत्री 

                `खरगोन। पुलिस अधीक्षक  धर्मराज मीना द्वारा शहर मे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, सड़कों पर दुकानों के सामने खड़े वाहनों को हटाने व पार्किंग मे लगवाने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के पालन मे यातायात पुलिस खरगोन द्वारा शहर खरगोन में अव्यवस्थित तरीके से खड़े होकर यातायात को बाधित करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई है । 

                `आज दिनांक 22.03.2025 को यातायात पुलिस खरगोन द्वारा शहर में अव्यवस्थित तरीके से खड़े होकर यातायात को बाधित करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई । इस दौरान थाना यातायात के सामने से लेकर प्रेसीडेन्ट होटल, सोनी प्रतिमा, नटराज होटल, फव्वारा चौक, टीआईटी कॉम्पलेक्स, श्रीकृष्ण टॉकीज तिराहा, सब्जी मण्डी / नगरपालिका के पास, बिस्टान तिराहा, बस स्टेण्ड तक अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गई साथ ही वाहन चालकों को व्यवस्थित एवं निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करने की समझाईस भी दी गई । इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक रमेश सोलंकी, उनि. राजेश शाह, सउनि. विजय तिवारी, प्रआर. मोहन बर्फा, प्रआर.  विनोद महाजन, प्रआर. रामेश्वर मण्डलोई, आर. विनोद खरते, एवं आर. गोकुल मुवेल मय क्रेन के उपस्थित होकर कार्यवाही की गई ।  

                वही खरगोन पुलिस अधीक्षक  द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने अपने वाहनों को अव्यवस्थित तरीके से खड़े न करे , वाहनो को व्यवस्थित एवं निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई