ad
best news portal development company in india

आगजनी की दुखद घटना पर भिलाला समाज संगठन जिला धार ने सहयता का बढ़ाया हाथ

SHARE:

 

  धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

           उमरबन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पिपल्या मोटा के गांव आड़ाबयड़ा मे मंगलवार को भयानक आगजनी की दुखद घटना हुई।जिसमे अमरसिंह कटारे के परिवार के 10 मकान जल गए और 13 परिवार  बेघर हो गये ।

    जिसमे अमरसिंह, तुकाराम, देवसिंह , कैलाश, भागीरथ, सोहन ,पवन, महेश,प्रेम, कल्याण, राजेश, विजय एवं संजय की गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया ।  

         इस दुख की घड़ी मे आज दिनांक 22/03/2025 शनिवार को जय ओंकार भिलाला समाज संगठन जिला धार ने सहयता का हाथ बढ़ाया  । जिसके तहत समस्त पीड़ित परिवार के 15 बालक- बालिकाओ एवं 29 महिला-पुरुष को कपड़ो का वितरण संगठन के जिलाध्यक्ष महोदय श्री वीरेंद्र सिंह जी इस्के के नेतृत्व मे संगठन के समस्त सदस्यो द्वारा किया गया । जिसमे संगठन के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र जी पटेल कस्थली, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल अस्के,  संगठन के धरमपुरी ब्लॉक अध्यक्ष शोभाराम जी वास्केल , रामलाल मंडलोई मनावर ब्लॉक अध्यक्ष, कैलाश बुन्देला मनावर, शोभाराम वास्केल अंजनिया, विजय सिंह निंगवाल नालछा , पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह ठाकुर गुमानपुरा तिरला   अंतरसिंह सोलंकी मनावर, बलवंत सिंह कलमे बगवानिया, राधेश्याम बामियान लुन्हेरा, ग्राम पंचायत पाटला सरपंच रुमाल पटेल , पूर्व सरपंच गंगाराम वास्केल, पूर्व सरपंच भावसिंह, सरदार बघेल आदि ने पीड़ित परिवारो से मुलाकात की और तत्काल सहयोग कर पानी के लिए दस मिट्टी मटके भी प्रदान किए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई