ad
best news portal development company in india

RR vs RCB: बैंगलोर ने लगातार दूसरा मैच जीता, राजस्थान को चार विकेट से हराया, कार्तिक-शाहबाज की तूफानी पारी ने मैच पलटा

SHARE:

आईपीएल के 13वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर की टीम ने 19.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद की तूफानी पारी ने राजस्थान के हाथों से मैच छीन लिया। 
एक वक्त बैंगलोर की टीम ने 12.3 ओवर में 87 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कार्तिक और शाहबाज ने 33 गेंदों पर 67 रन की साझेदारी कर मैच बैंगलोर की झोली में डाल दिया। कार्तिक 23 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शाहबाज ने 26 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। 
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *