ad
best news portal development company in india

लुधियाना: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, शीशा तोड़कर मजदूरों को निकाला, तीन घायल

SHARE:

लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में सोमवार की देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान बाहर निकलने के चक्कर में शीशा तोड़ते वक्त तीन मजदूर भी घायल हो गए। उन्हें पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
आग लगने का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। सावन प्लास्टिक फैक्टरी में प्लास्टिक का लिफाफा और अन्य सामान तैयार किया जाता है। सोमवार की शाम को सभी मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा बढ़ गई। आग देखते ही सभी मजदूर बाहर की तरफ भागे। इसी दौरान तीन मजदूर अंदर रह गए, जो लपटों के बीच फंस गए। किसी तरह से वह बाहर लगे शीशे के पास पहुंचे। उन्होंने शीशा तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
वहां खड़े मजदूर ने किसी तरह शीशा तोड़ा और तीनों को बाहर निकाला। इस दौरान तीनों घायल हो चुके थे। उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। आग इतनी फैल चुकी थी कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। इसके साथ वहां लोगों की काफी भीड़ भी जुट गई। 
आसपास की इमारतों को भी खाली करवा लिया गया। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया तो लोगों ने राहत की सांस ली। फैक्टरी के अंदर पड़ा सारा कच्चा और निर्मित माल जलकर राख हो गया। इसके साथ-साथ अंदर पड़ी मशीनें भी पूरी तरह से जल गईं। आशंका जताई जा रही है कि लाखों रुपये का माल और मशीनें जल कर राख हो गईं। 
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *