ad
best news portal development company in india

GT vs PBKS: पंजाब पांचवीं जीत के साथ टॉप-5 में, गुजरात को आठ विकेट से रौंदा, लिविंगस्टोन ने शमी के ओवर में जड़े 28 रन

SHARE:

गुजरात टाइटंस ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की शुरुआत निराशाजनक रही। शुभमन गिल तीसरे ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ऋद्धिमान साहा और फिर कप्तान हार्दिक पांड्या भी जल्दी ही चलते बने। डेविड मिलर ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह भी 11 रन बनाकर आउट हो गए।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे साई सुदर्शन ने एक छोर को थामे रखा और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाते रहे। इस दौरान उन्होंने आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। सुदर्शन ने राहुल तेवतिया के साथ मिलकर 45 रनों की साझेदारी की। लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं पाई।
कागिसो रबाडा ने गुजरात को एक के बाद एक झटके दिए और किसी भी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया। यही वजह रही कि गुजरात की टीम आखिरी पांच ओवर में 45 रन बना पाई और इस दौरान चार विकेट गंवा बैठी। गुजरात ने साई सुदर्शन के 65 रन की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *