best news portal development company in india

विधिक जागरूकता शिविर में बालिकाओं को दी पॉक्सो एक्ट की जानकारी

SHARE:

विद्यार्थियों को अपने जीवन में शिष्टाचार जरूर सीखना चाहिए

इक़बाल खत्री 

            खरगोन। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर  अखिलेश जोशी के मार्गदर्शन में 16 अप्रैल को श्री उमिया कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डलेश्वर में जागरूकता शिविर आयोजित किया।

    शिविर को संबोधित करते हुए द्वितीय जिला न्यायाधीश दीपक चौधरी ने छात्राओं से कहा कि एसिड अटैक की घटना से पीड़ित व्यक्ति को जिंदगी भर उसका दर्द सहना पड़ता है। एसिड अटैक से पीड़ित व्यक्ति को कोई निजी अस्पताल इलाज करने से मना नहीं कर सकता है। बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि घूरकर बुरी नियत से देखना, पीछा करना या सोशल मीडिया पर फॉलो करना, अश्लील कमेंट्स करना अपराध की श्रेणी में आता है। किसी के साथ अगर यदि ऐसी कोई घटना होती है तो उसकी शिकायत पुलिस से जरूर करना चाहिए। पुलिस आम जनता एवं पीड़ित की मदद के लिए सदैव सजग एवं सहयोगी होती है। न्यायाधीश श्री चौधरी ने पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिलाओं को सरकार की ओर से उक्त योजना के अंतर्गत उसके पुर्नवास, मेडिकल एवं क्षतिपूर्ति सहायता दिलायी जाती है।

        जिला विधिक सहायता अधिकारी चन्द्रेश मंडलोई ने विधिक सेवा की जानकारी देते किए कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व होता है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में शिष्टाचार जरूर सीखना चाहिए। हमारा व्यवहार हमें एक बेहतर इंसान बना सकता है। प्रत्येक नागरिक को कानून की जानकारी अवश्य होना चाहिए। विधिक सेवा आम जन को कानूनी रूप से साक्षर बनाती है। विधिक सेवा द्वारा जरूरत मंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता एवं सलाह देती है। पुलिस द्वारा सोशल पुलिसिंग करना भी है। पुलिस विभाग में महिला हेल्प डेस्क, महिला थाने, परिवार परामर्श केंद्र, नगर सुरक्षा समिति, ग्राम सुरक्षा समिति और शांति समिति के कार्य सोशल पुलिसिंग के उदाहरण है। स्वागत भाषण प्राचार्य अनिल कड़ोले ने दिया। अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष किशनलाल पाटीदार, उपाध्यक्ष कांतिलाल पाटीदार एवं भोजराज नामदेव ने किया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी दुर्गेश राजदीप ने किया।

          इस अवसर पर पीएलवी जोजू मुरियाडन, शिक्षक आरएस चौहान, मनीष वर्मा, अनिल पटेल, स्मिता पटेल, माधुरी पाटीदार, विशाखा ठाकुर सहित शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *