शेख़ नसीम। भोपाल / मध्य विधानसभा क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी में विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में ‘एक शाम संविधान के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक विरासत और नागरिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प को दोहराया गया।
इस अवसर पर बाबा साहेब के अनुयायी, उनके विचारों में आस्था रखने वाले लोग एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के मूल्यों, समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।





