ad
best news portal development company in india

कुक्षी पुलिस को बड़ी सफलता: ₹3,000 का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

लंबे समय से फरार आरोपी को विजय स्तम्भ बाग से पकड़ा

घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त व आरोपी को न्यायालय में पेश

घटना का संक्षिप्त विवरण धारा 173(8) एवं 299 दण्ड प्रक्रिया संहिता (CrPC) के अंतर्गत लंबित प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर जिला धार एवं एसडीओपी श्रीमान ओमप्रकाश अहीर अनुभाग कुक्षी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कुक्षी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 124/2023, धारा 363, 366, 506, 507 IPC के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹3,000/- के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

आरोपी की गिरफ्तारी
उक्त प्रकरण में आरोपी प्रकाश पिता बालू भंवर जाति भिलाला उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कुड़ुझेता थाना बाग जिला धार लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा ₹3,000/- का नगद इनाम घोषित किया गया था।
दिनांक 24.11.2026 को मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को विजय स्तम्भ चौराह बाग से गिरफ्तार किया गया।

मशरुका बरामदगी एवं वैधानिक कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की गई।

आरोपी को माननीय न्यायालय कुक्षी के समक्ष पेश किया जा रहा है।
सराहनीय पुलिस टीम
उक्त कार्रवाई में निम्न अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही—

  1. उनि. गिलदारसिंह बघेल
  2. सउनि राजेश कंसाना
  3. प्र. आर. 839 दीपेंद्र डावर
  4. आर. 891 शाहदर चौंगड़
  5. आर. 231आशाराम ब्राह्मने एवं थाना बाग का विशेष योगदान रहा।
    थाना कक्षी पुलिस द्वारा फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ तथा अपराधों के निराकरण हेतु प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *