ad
best news portal development company in india

धार में यात्री बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई। नियमों की अनदेखी पर एक बस जप्त, दूसरी पर 7 हजार का जुर्माना।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार 

धार। यात्री बसों में नियमों की अनदेखी और यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों के बीच परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। गुरुवार को परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, धार की टीम ने इंदौर-अहमदाबाद रोड एवं मांडव रोड पर यात्री बसों की सघन जांच की।


अभियान के दौरान 10 से 12 यात्री बसों की जांच की गई। इसमें दो यात्री वाहनों में परमिट एवं निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाया गया। एक वाहन पर चालानी कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि बिना परमिट संचालन, यात्रियों से निर्धारित से अधिक किराया वसूलने एवं नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर एक बस को जप्त कर नौगांव पुलिस थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यात्री वाहनों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई