शेख़ नसीम। भोपाल / मध्य विधानसभा क्षेत्र स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में याद-ए-अर्जुन सिंह मुशायरे का भव्य आयोजन किया गया। इस मुशायरे में हिंदुस्तान के मशहूर शायर एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, अंजुम बाराबंकवी, नदीम फारुख, अंजुम रहबर सहित देशभर से आए नामचीन शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुशायरे में भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी तादाद में शायरी प्रेमियों ने शिरकत की। देर रात तक चले इस अदबी आयोजन में श्रोताओं ने शायरों के कलाम पर जमकर दाद दी और पूरा मैदान वाह-वाह की गूंज से सराबोर रहा।
इस अवसर पर भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ‘राहुल भैया’, कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अनेक वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से मौजूद रहे।





