ad
best news portal development company in india

पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार पूरी की शहादत पर गोगावां में दी गई श्रद्धांजलि

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

पत्रकारों और समाजसेवियों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

खरगोन।जिले के गोगावां में देवास जिले के खातेगांव में पदस्थ पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार पूरी की ड्यूटी के दौरान वाहन से कुचलने की घटना में हुई मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम खरगोन जिले के गोगावां नगर के मुख्य चौराहे पर पत्रकारों एवं समाजसेवियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत निरीक्षक को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

जानकारी के अनुसार, निरीक्षक दिलीप कुमार पूरी को अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा वाहन से कुचल दिया गया था, जिससे उनकी मौत हो गई। वे अपनी निडरता, बेबाक कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पत्रकारों, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले निरीक्षक दिलीप कुमार पूरी का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव याद रखी जाएगी। सभी ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई