ad
best news portal development company in india

खरगोन खंडवा मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, दो की हालत गंभीर

खरगोन। खंडवा खरगोन मार्ग पर शनिवार सुबह दो कारों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गजेंद्र पिता शोभाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे खरगोन खंडवा मार्ग पर दो कारें आमने सामने टकरा गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोगावां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अपने वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
गोगावां थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे दो कारों की भिड़ंत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। हादसे में गजेंद्र पिता शोभाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *