ad
best news portal development company in india

निसरपुर पुलिस ने नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल धार की मदद से मिली सफलता

दिनांक 12.07.2026 को फरियादिया द्वारा पुलिस चौकी निसरपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री दिनांक 05.07.2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी बालिका का पता नहीं चलने पर फरियादिया ने पुलिस से सहायता मांगी।

रिपोर्ट पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 295/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही

नाबालिग बालिका से संबंधित प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी राजीव अग्रवाल (आईपीएस) के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कुक्षी दीपक चौहान के नेतृत्व में अपहृता एवं संदेही की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस चौकी निसरपुर प्रभारी उप निरीक्षक जयपाल बिल्लौरे एवं उनकी टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए। मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों तथा साइबर सेल धार की मदद से दिनांक 14.10.2026 को बालिका को ग्राम धुलसर से दस्तयाब किया गया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(1), 64(2)(एम), 65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4, 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी

प्रकरण में आरोपी सावन पिता दिनेश चौहान, जाति मानकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम पडियाल, वर्तमान निवासी मामा का घर, ग्राम धुलसर, थाना कुक्षी, जिला धार को पूछताछ के बाद दिनांक 15.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

नाम – सावन पिता दिनेश चौहान
उम्र – 18 वर्ष
जाति मानकर
निवासी ग्राम पडियाल, वर्तमान निवासी ग्राम धुलसर, थाना कुक्षी, जिला धार

सराहनीय भूमिका

इस उल्लेखनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक जयपाल बिल्लौरे (चौकी प्रभारी निसरपुर), सहायक उप निरीक्षक भुवान चौहान, प्रधान आरक्षक 816 प्रकाश, प्रधान आरक्षक 624 किशोर, आरक्षक 265 थानसिंह बड़ोले, आरक्षक 679 किशन, आरक्षक 1074 अर्जुन, आरक्षक 90 गौरव, आरक्षक 968 सुभाष एवं साइबर सेल धार का विशेष योगदान रहा।

धार पुलिस — महिला एवं बाल सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *