ad
best news portal development company in india

कपास के खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 565 पौधे जब्त; 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार तिरला ( धार  )

443.9 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त बाजार कीमत 53.26 लाख रुपए से अधिक।

धार/तिरला। धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम खरबारी में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए 565 हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जब्त पौधों का कुल वजन 443.9 किलोग्राम बताया गया है, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 53 लाख 26 हजार 800 रुपये है। पुलिस ने इस मामले में 54 वर्षीय आरोपी बाबू पिता मदन मसार, निवासी ग्राम खरबारी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार डावर और नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्रसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में कार्रवाई की जा रही है।


इसी दौरान तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम खरबारी में अवैध गांजे की खेती किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना की पुष्टि होने के बाद 8 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी अशोक कुमार ननामा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संबंधित खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान कपास की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए गांजे के 565 हरे पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी बाबू पिता मदन मसार, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम खरबारी, थाना तिरला, जिला धार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध तिरला थाने में अपराध क्रमांक 168/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से गांजे की खेती के संबंध में पूछताछ कर रही है।


पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार ननामा, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह सिंगोड़े, सहायक उपनिरीक्षक कालू सिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक मुकाम सिंह, आरक्षक राकेश रावत, वन सिंह, अनार सिंह, दिनेश, सत्यपाल सिंह जाट, प्रधान आरक्षक मृत्युंजय तथा आरक्षक ज्योति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


धार पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *