धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
धारदार हथियार फलिया से हमला कर लूट का प्रयास करने के प्रकरण में था फरार
प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपी गिरफ्तार, अंतिम फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में
तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गुजरात के अमरेली जिले से हुई गिरफ्तारी
घटना
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कुक्षी आईपीएस राजीव अग्रवाल के निर्देशन में, थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
थाना कुक्षी में फरियादी अंबालाल पिता बरकतसिंह तड़वाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम रेबड़दा, थाना डही, जिला धार की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0335/2026, धारा 296(बी), 309(6) एवं 312 भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी –l
घटना दिनांक 31.07.2026 को शाम करीब 06:00 बजे, ग्राम धुलसर के आगे छोटी पुलिया के मोड़ के पास ए.बी. रोड पर हुई थी। फरियादी के अनुसार, चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर मारपीट की तथा धारदार हथियार फलिया से हमला कर चोट पहुंचाई। आरोपियों ने फरियादी का मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास भी किया था।
प्रकरण में थाना कुक्षी पुलिस द्वारा पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में फरार चल रहे अंतिम आरोपी सुनील पिता भुवान सिंह भूरिया, उम्र 21 वर्ष, जाति भील, निवासी ग्राम ऊंडली, थाना बाग, जिला धार की गिरफ्तारी हेतु ₹5,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
फरार आरोपी की तलाश के दौरान थाना कुक्षी पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं विश्वसनीय मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को ग्राम दाहिदा, थाना देहात, तालुका एवं जिला अमरेली, गुजरात से दिनांक 08.10.2026 को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 09.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
इस प्रकार थाना कुक्षी पुलिस ने प्रकरण में फरार चल रहे अंतिम आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम – सुनील पिता भुवान सिंह भूरिया
उम्र – 21 वर्ष
जाति – भील
निवासी ग्राम ऊंडली, थाना बाग, जिला धार
इनाम ₹5,000/
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अश्विन चौहान, सहायक उप निरीक्षक चंचल चौहान, आरक्षक शाहदर तथा आरक्षक प्रशांत एवं आरक्षक शुभम (जिला साइबर शाखा, धार) का सराहनीय योगदान रहा।
थाना कुक्षी, जिला धार पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।





