धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी। ग्राम पंचायत चिकली के वास्केलपुरा में स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण नहीं होने के बावजूद पंचायत द्वारा निर्माण की राशि आहरित किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कुक्षी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वास्केलपुरा में सीसी रोड निर्माण के लिए ₹4,25,000 की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन मौके पर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इसके बावजूद सरपंच बापूसिंह सिसोदिया एवं सचिव रणजीत बघेल द्वारा बिल/वाउचर के माध्यम से पूरी राशि आहरित कर ली गई।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासकीय रिकॉर्ड में सीसी रोड निर्माण दर्शाया गया है, जबकि मौके पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित दस्तावेज और वाउचर भी आवेदन के साथ संलग्न किए हैं।
ग्रामीणों ने SDM से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, मौके का निरीक्षण, राशि आहरण की जांच तथा दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों सरपंच, सचिव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।





