ad
best news portal development company in india

अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध वन विभाग की कार्रवाई, वाहन जब्त।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर 

सरदारपुर वन परिक्षेत्र में जलाऊ और नीम की लकड़ी का अवैध परिवहन पकड़ा।

सरदारपुर । वन मंडल धार द्वारा अवैध वनोपज के परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धार एवं सरदारपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग के अमले ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए  वाहनों को जब्त किया है।

वाहनों में जलाऊ प्रजाति के ताजे गुटके एवं नीम की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। संबंधित वाहनों के चालकों द्वारा वनोपज परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वन विभाग द्वारा जब्ती की कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

इसी क्रम में इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर सरदारपुर वन परिक्षेत्र में भी वन विभाग के अमले द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी सरदारपुर शैलेन्द्र सोलंकी ने बताया कि 4 अक्टूबर 2026 को रात्रि गश्त के दौरान इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रक क्रमांक एमपी-09 एचएच-3774 को रोककर जांच की गई।


जांच के दौरान ट्रक में नीम की लकड़ी पाई गई। वाहन चालक से लकड़ी के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर वन अमले द्वारा ट्रक एवं उसमें परिवहन की जा रही नीम की लकड़ी को मौके पर जब्त कर वन परिक्षेत्र परिसर, सरदारपुर लाया गया।


वन विभाग द्वारा जब्त वाहनों एवं वनोपज के संबंध में मध्यप्रदेश अभिवहन वनोपज परिवहन नियम, 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वन विभाग द्वारा वनोपज के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त एवं वाहनों की जांच की कार्रवाई लगातार की जा रही है।


सरदारपुर वन परिक्षेत्र की कार्रवाई में उप वन मंडलाधिकारी सरदारपुर सरिता ठाकुर के मार्गदर्शन में डिप्टी रेंजर विक्रम निनामा, वनरक्षक मनीष पालसिंह राठौर, वनरक्षक मनीष पंवार, वनरक्षक श्री विजेन्द्र बामनिया सहित परिक्षेत्र स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *