ad
best news portal development company in india

मनावर पुलिस का अवैध गांजा खेती करने वालों पर कड़ा प्रहार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कपास एवं गराडू के खेतों में अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 229 हरे पौधे जप्त
कुल वजन करीब 170 किलोग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹20 लाख
ग्राम उकाला में तीन अलग-अलग खेतों पर एक साथ दबिश देकर की गई कार्रवाई, 03 आरोपी फरार

अभियान एवं कार्रवाई का विवरण
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2029 तक भारत को मादक पदार्थों से मुक्त करने के संकल्प एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनावर दीपांशु (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना मनावर क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में खेतों में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने संबंधी सूचनाओं पर विशेष टीम गठित कर लगातार सूचना संकलित की जा रही थी।

पुलिस कार्यवाही
दिनांक 04.10.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उकाला, चौकी उमरबन क्षेत्र में तीन अलग-अलग खेतों में कपास एवं गराडू की फसल के बीच गांजे के हरे पौधे अवैध रूप से लगाए गए हैं।

सूचना की तस्दीक में सही पाए जाने पर SDOP मनावर श्री दीपांशु (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर द्वारा तत्काल तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर तीनों खेतों में एक साथ सर्चिंग की गई।

सर्चिंग के दौरान

  1. तेरसिंह पिता किडिया डामोर, निवासी उकाला के कपास के खेत से 29 हरे गांजे के पौधे, वजन करीब 91 किलोग्राम जप्त किए गए।
  2. कैलाश पिता कुका, निवासी उकाला के कपास के खेत से 90 हरे गांजे के पौधे, वजन करीब 12 किलोग्राम जप्त किए गए।
  3. वीरसिंह पिता दौला, निवासी उकाला के गराडू के खेत से 110 हरे गांजे के पौधे, वजन करीब 67 किलोग्राम जप्त किए गए।

इस प्रकार तीनों खेतों से कुल 229 हरे गांजे के पौधे, कुल वजन करीब 170 किलोग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹20 लाख का अवैध मादक पदार्थ जप्त किया गया।

उक्त कार्रवाई के संबंध में थाना मनावर पर अपराध क्रमांक 692/26, 694/26 एवं 696/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।

प्रकरण में आरोपीगण वर्तमान में फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के उपरांत गांजे की खेती एवं इसके उत्पादन तथा संभावित सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

फरार आरोपीगण

  1. तेरसिंह पिता किडिया डामोर, जाति भिलाला, निवासी उकाला
  2. कैलाश पिता कुका, जाति भिलाला, निवासी उकाला
  3. वीरसिंह पिता दौला, जाति भिलाला, निवासी उकाला जप्त मशरुका
    229 हरे गांजे के पौधे
    कुल वजन करीब 170 किलोग्राम
    अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹20 लाख सराहनीय योगदान
    इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव, उनि मनोज पाटीदार, उनि प्रकाश अलावा, उनि अनुप बघेल, उनि प्रशान्त पाल, उनि आशुतोष जोशी, सउनि सुखदेव अलावे, प्रधान आरक्षक 638 ललित कुमरावत, प्रधान आरक्षक 840 बिसनसिंह, प्रधान आरक्षक शेरसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक 367 मौसमी, आरक्षक 145 राहुल सोलंकी, आरक्षक 551 पिंकेश सोलंकी, आरक्षक 687 गंगाराम बघेल, आरक्षक 290 शैलेन्द्र सोलंकी, आरक्षक 1086 कमल सोलंकी एवं आरक्षक राजेन्द्र कोली का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *