ad
best news portal development company in india

राजगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: दो ऑनलाइन सेंटर में सेंधमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार राजगढ़

राजगढ़। सरदारपुर रोड स्थित दो ऑनलाइन सेंटर में हुई सेंधमारी की वारदात का राजगढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई कंप्यूटर स्क्रीन और फिंगरप्रिंट मशीन बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार पारुल बेलापुरकर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कि गई।
थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 4 अक्टूबर  की रात अज्ञात चोरों ने दोनों ऑनलाइन सेंटर की दुकानों के पीछे से सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—
🔹 सतपाल पिता रामा सिकलीगर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, राजगढ़।
🔹 काना पिता शंकर राठौड़, उम्र 24 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, राजगढ़।
🔹 प्रवीण पिता लाला भूरिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, राजगढ़।


पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन सेंटर में पीछे से सेंधमारी कर चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कंप्यूटर स्क्रीन एवं फिंगरप्रिंट मशीन बरामद की गई है।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना राजगढ़ से प्रधान आरक्षक आसिफ शेख, आरक्षक दिलीप डुडवे, आरक्षक अंकित रघुवंशी एवं आरक्षक अजीत गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *