ad
best news portal development company in india

बाग पुलिस ने हथियार दिखाकर लुट करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

आरोपी से लुटा गया एक मोबाईल, नगदी रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और एक देशी पिस्तौल को किया जप्त
कुल जप्त मशरुका लगभग ₹ 113000 रूपये /- कीमत का


घटना
दिनांक 24.09.2026 को फरियादी रामा पिता रुपाजी भायल जाति सिर्वी उम्र 60 साल निवासी कापसी थाना कुक्षी द्वारा रिपोर्ट की गई की दिनांक 21.09.2026 को अपने दोस्त महेन्द्र कुमार के साथ मोटर साइकल से डेहरी गये थे। डेहरी से वापस आते समय टेकी रोड पर हनुमान मन्दिर के सामने शाम 5.30 बजे के लगभग पीछे से एक मोटर साइकल पर तीन बदमाश आये और उनकी मोटर साइकल के सामने उनकी मोटर साइकल अड़ा कर रोक लिया, एक बदमाश के हाथ में धारदार फालिया , दूसरे बदमाश के हाथ में देशी कट्टा (बन्दुक) दिखाकर हम दोनो के मोबाईल फोन एवं नगदी 3000 रुपये लुटकर भाग गये।

दुसरे दिन मेरे द्वारा बैंक खाता चेक करवाने पर पता चला की मेरे छिने हुए मोबाईल फोन से युपीआई पैमेन्ट के माध्यम से मेरे बैंक खाते से भी अज्ञात बदमाशों ने 24630 रुपये निकाल लिये है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बाग पर अपराध क्रमांक 310/2026 धारा 309(4) BNS 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा लगातार हो रही लुट, डकैती की घटना को देखते हुए बदमाशो के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी (IPS) श्री राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग हिरुसिंह रावत द्वारा लुट, डकैती करने वाले बदमाशो की धर पकड़ करने हेतु चौकी प्रभारी डेहरी उनि नवलसिह बघेल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा फरार तीसरे आरोपी संजय उर्फ संजू पिता धनसिंह बिड़वाल जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम रेहड़दा थाना गंधवानी हाल मुकाम ग्राम पिपली चौकी सिंघाना थाना मनावर जिला धार को गिरफ्तार कर पुछताछ करते घटना दिनांक समय को अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर एक बुजूर्ग व्यक्ति व उसके साथी की मोटर सायकल के सामने अपनी मोटर सायकल अड़ाकर उनको रोक कर फालिया व देशी कट्टा दिखाकर उनसे दो मोबाईल तथा नगदी 03 हजार रुपये लुट कर भाग जाना तथा उनके मोबाईल से युपीआई के माध्यम से 24630 रुपये निकाल लेना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से लुटा गया एक मोबाईल, नगदी 8000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं एक देशी पिस्टल जप्त की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय कुक्षी पेश किया जाकर पुलिस रिमांड लेकर ओर पुछताछ की जा रही है।


जप्त मशरुका 01. एक वीवो कम्पनी मोबाईल, 02. नगदी ₹ 8000/- 03. एक पिस्तौल, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, कुल मशरुका कीमत लगभग ₹ 113000/-

उल्लेखनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बाग हिरुसिंह रावत, उनि नवलसिह बघेल चौकी प्रभारी डेहरी,सायबर सेल प्रभारी भुपेन्द्र खरतिया, आर. प्रशान्त चौहान, प्रआर. भावसिंह रावत, रेलमसिंह भिंड,, आर. प्रीतम, सुनिल, ओमप्रकाश का विशेष योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *