बिलाल खत्री
बड़ी खट्टाली। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के अद्भुत संगम के साथ जिले के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल इस पर्व में क्षेत्र सहित राजस्थान, गुजरात और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
रंगीन आतिशबाजी और बैंड की धुनों के बीच जब हथनी नदी तट पर भगवान श्री चारभुजानाथ जी का जलाभिषेक एवं महाआरती हुई ओर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान की आरती की तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।पूरे आयोजन के दौरान खट्टाली “छोगाला सरकार” की भक्ति की और हजारों श्रद्धालु प्रभु श्री चारभुजानाथ की भक्ति में लीन दिखाई दिए। इसके बाद चल समारोह पुनः चारभुजा मंदिर पहुंचा, जहां महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
रात्रि में आयोजित भजन संध्या में इंदौर की प्रसिध्द गायिका नताशा सिंह टीम के नेतृत्व एवं श्री हरि सत्संग समिति के सुर सम्राट राजू भाई राठौड़ ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति संगीत में झूमते रहे। शयन आरती के पश्चात भक्तों को केसरिया दूध प्रसादी वितरित की गई। महोत्सव की इस बेला में पिछले कई वर्षो से श्री हरि सत्संग समिति ही भजन संध्या का जिम्मा सम्भाले हें |
व्यवस्थाओं में जुटे रहे समाजजन और प्रशासन
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर ग्राम के विभिन्न समाजजनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं पुलिस चौकी प्रभारी मदन किराड़े एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई तथा पुलिसकर्मी पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
चारभुजा महोत्सव समिति, ग्रामवासियों, समाजजनों एवं प्रशासन के सहयोग से डोल ग्यारस महोत्सव शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।
आयोजन समिति ने शयन आरती के पहले उन नामों ओर व्यक्तित्वों को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने पिछले कई दिनों पूर्व से उत्सव को संवारने में पर्दे के पीछे अहम रोल अदा किया जिसमें ग्राम सरपंच चेनसिह डावर के द्वारा किए कार्य ,पोषाक समिति द्वारा पोशाक निर्माण, सर्व समाज की महिलाओं द्वारा पुष्प मालाओं के निर्माण सर्व समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा हर समय तत्परता से हर काम को अंजाम तक ले जाकर ही छोड़ना वालीं ज़िद, विद्युत सजावट के कार्यकर्ता, टेंट संबंधी कार्यकर्ता ओर ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उन सभी का आभार व्यक्त किया ओर प्रभु के इस आयोजन को ओर भी अच्छा करे ऐसी आशा व्यक्त की |





