धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – आज भारत की नवीन पीढ़ी भविष्य के भावी भारत के नव निर्माण की दिशा में अग्रसर हो रही है । व्यक्ति से राष्ट्र बड़ा होता है और राष्ट्र प्रथम की भावना व्यक्ति के व्यक्तित्व में झलकती है। नवीन पीढ़ी राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने में लगी हुई है और अपने सपनों के भारत की नींव रख रही है । उक्त विचार सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत आयोजित विकसित भारत की संकल्पना के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के अवसर पर प्रदर्शित चित्रों व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रमेशचन्द्र
धाड़ीवाल ने मुख्य अतिथि के रूप व्यक्त किए । इस अवसर सेवा संकल्प अभियान के विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र एन. पटेल ने कहा कि विजन 2047 हमारे देश की उत्तरोत्तर प्रगति का कारक बनेगा और इन नौनिहाल बच्चों के सपनों की उड़ान राष्ट्र के नवनिर्माण को दिशा देने में महती भूमिका निभाएगी । इस अवसर पर संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में अमीषा वास्केल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी प्रथम , दिशा पंवार दाताहरी पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा तुषार धनगर परफेक्ट बेबी केयर स्कूल तृतीय स्थान पर रहे । भाषण प्रतियोगिता में एलिजियंस एकेडमी के रिदम मनोज दुबे प्रथम , निमिष तिरुपति पुरोहित द्वितीय तथा परफेक्ट बेबी केयर स्कूल के सिनान चंदेरी तृतीय स्थान पर रहे । चित्रकला के निर्णायक जगदीशचंद्र गुप्ता , कुन्दन राठौर व अब्दुलवहाब खत्री तथा भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक सुनिता भिड़े , आशा वर्मा तथा सोहन बृजवासी थे । संस्था प्रभारी नरेन्द्र सिर्वी , बीआरसीसी सीताराम डावर, सुभाष मोदी , मुकेश पाटीदार ने स्वागत किया ।संचालन व आभार मनोज साधु ने व्यक्त किया । जनशिक्षकों जितेन्द्र दुबे व हीरासिंह मुझालदा , नीतेश गोयल , दीपक मालवीया , आनन्द पाण्डेय , दुर्गा जामोद , सरोज देसाई , पिंकी डावर आदि का सहयोग रहा । विकासखण्ड के नोडल अधिकारी बीईओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि संकुल स्तर चयनित चित्रकला के प्रतिभागी अब 26 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे । संकुल स्तर पर चयनित भाषण प्रतियोगिता के 3- 3 प्रतिभागियों की विकासखण्ड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 24 सितम्बर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में आयोजित की गई जिसमें से 3 चयनित प्रतिभागी जिला स्तर के लिए चयनित किए जाएंगे ।





