ad
best news portal development company in india

अवैध शराब के विरुद्ध कुक्षी पुलिस की बड़ी कार्रवाई15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त, बड़ी मात्रा में महुआ लाहन एवं शराब निर्माण के उपकरण नष्ट

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

अवैध शराब निर्माण कर रहे आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई


पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कुक्षी दीपक चौहान के नेतृत्व में थाना कुक्षी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.09.2026 को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बारूट फलिया में नदी किनारे अवैध रूप से महुआ लाहन तैयार कर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान मौके पर भारी मात्रा में अवैध रूप से तैयार किया गया महुआ लाहन मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही आरोपी करण पिता मंगू कटारिया, जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी बारूट फलिया, थाना कुक्षी के कब्जे से लगभग 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी मौके पर नष्ट किए गए। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील


पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

उल्लेखनीय भूमिका
उप निरीक्षक अश्विन चौहान, सहायक उप निरीक्षक गौरीशंकर सोलंकी, प्रधान आरक्षक प्रमोद डागा, प्रधान आरक्षक नितिन कौशल, आरक्षक विपिन, शाहदर एवं भुवान का सराहनीय योगदान रहा।

अवैध शराब के विरुद्ध कुक्षी पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई